फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाई शॉर्ट फिल्म ‘खुशियां’, 62 लाख से ज्यादा व्यूज, 1.57 लाख शेयर 

Thu, 22 Jun 2017 09:59 AM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
खुशियां शॉर्ट फिल्म के सीन
इन दिनों सोशल मीडिया पर कानपुर के एक नौजवान कलाकार की शॉर्ट फिल्म ‘खुशियां’ खूब छाई हुई है। फेसबुक पर इस फिल्म को अब तक 62 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं जबकि 157,880 शेयर मिले हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
शॉर्ट फिल्म खुशियां का सीन
जानें, क्या है फिल्म की स्टोरी एक कुरियर ब्वॉय गेट पर बार-बार दस्तक दे रहा है और घर के अंदर से कोई बाहर नहीं आता, बस हर एक दस्तक पर एक लड़की की आवाज आती है। कुरियर ब्वॉय झुंझला कर जैसे ही गेट पर जोर से हाथ मारने को आगे बढ़ता है तभी गेट खुलता है और एक प्यारी सी बच्ची सामने आती है। शॉर्ट फिल्म ‘खुशियां’ के इस सीन के बाद आपकी आंखें भीगे बिना नहीं रह सकेंगी। कानपुर के युवा द्वारा बनाई गई छह मिनट की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने शेयर किया है। फिल्म में जीवन की असल सीख दी गई है।
विज्ञापन

3 of 7
गौरव सागर निगम
शार्ट फिल्म के जरिए लोगों को दी सीख
इस शॉर्ट फिल्म को बनाया है कानपुर के रहने वाले गौरव सागर निगम ने। फिल्म में विकलांग बच्ची का किरदार निभाया है ऐश्वर्या जेम्स ने। फिल्म के आखिरी में बच्ची उसकी ऐसी मदद करती है जो सभी के लिए बहुत बड़ी सीख है कि जब कोई असक्षम होकर भी दूसरों की मदद कर सकता है तो सक्षम लोग क्यों नहीं।

4 of 7
फिल्म के निर्माता गौरव सागर निगम
60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके
शॉर्ट फिल्म के लेखक और निर्देशक गौरव सागर निगम ने ही इसमें कुरियर ब्वॉय का किरदार भी निभाया है। गौरव का कहना है कि जब उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो लांच किया तो देखते ही देखते यह वायरल होने लगा। फेसबुक पर ही इस वीडियो को दुनियाभर में अबतक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और दो लाख से ज्यादा लोग इसे अपनी टाइमलाइन पर शेयर भी कर चुके हैं। वीडियो नीरज सिंह और सौरभ सिंह ने शूट किया है। वहीं, राहुल रॉय ने एडिटिंग की है। गौरव ने बताया कि उनकी टीम अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही लांच करने जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
गौरव सागर निगम
कई नुक्कड़ नाटक किए हैं
गौरव सागर निगम लेखन के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही बचपन से ही कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने नुक्कड़ नाटक से वो समाज को संदेश देते रहे हैं। नशे की लत के शिकार युवाओं को सही राह दिखाने के लिए बनाई गई फिल्म ‘नई जिंदगी’ ने भी काफी प्रशंसा पाई। अपनी सभी शॉर्ट फिल्म में एक्ट करने के साथ ही उसकी स्क्रिप्ट भी वो खुद ही लिखते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
गौरव सागर निगम
बॉलीवुड फिल्मों में भी किया है काम
इसके अलावा उन्होंने दो बॉलीवुड फिल्मों ‘मुंगेरीलाल बीटेक’ और ‘पप्पू पास हो गया’ में कॉमेडी रोल भी किया है। ये दोनों ही फिल्में जल्द रिलीज होने वाली हैं। फिल्म और टीवी के इंडस्ट्री के कुछ नामचीन कलाकारों के साथ नए प्रोजेक्ट के लिए वो इन दिनों एक कॉमेडी फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खुशियां शॉर्ट फिल्म के सीन
खुशियां शॉर्ट फिल्म...


  फेसबुक वीडियो का लिंक... https://www.facebook.com/Nagina246762/videos/1301293486620687/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें