उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां झींझक चौकी में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मौत का शिकार हो गए जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
घटनास्थल पर जमा ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक रूरा इलाके के गांव मुड़ेरा विक्रमसिंह के रहने वाले इस परिवार के चार सदस्य ट्रैक्टर में मूंग बेचने के लिए झींझक जा रहे थे। तभी परिवार के अन्य सदस्य भी शहर घूमने की जिद करने लगे। इस पर उन्हें भी ट्रैक्टर ट्राली में सवार कर लिया गया। लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। ये लोग शहर पहुंचने से पहले ही बड़े हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
पलटी ट्राली के पास जमा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
रूरा इलाके के मुंडेरा-अमौली झीझक रोड पर पहुंचते ही मूंग से लदी ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दौरान ट्राली में सवार लोग मूंग की बोरियों तले दब गए। जिसके चलते परिवार के चार सदस्य की मौत हो गई जबकि पांच सदस्य घायल हो गए।मृतकों के नाम नेहा (18) पुत्री राजेश, उषा (36) पुत्री सुरेश ,रामगोपाल कुशवाहा (55) पुत्र मूलचंद्र ,राम सिंह पुत्र बेनी प्रसाद हैं।
4 of 5
हादसे के बाद यूं जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बोलेरो को बचाने के चक्कर में ये भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर अनिल उर्फ लापी का बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जैसे ही ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई वे भी मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम लगा दिया।
सड़क जाम कर बैठे ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
रहगीरों ने घटना की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मरने वालों को शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।