फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लिंक भेजकर 50 से अधिक लोगों से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर एप के माध्यम से लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। अब तक 50 से अधिक लोग इसका शिकार बन चुके हैं। पीड़ितों ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। मामले की जांच एडीसीपी क्राइम को दी गई है।
विज्ञापन


आरकेनगर निवासी कृषि व्यवसायी विनय गुप्ता और शिक्षिका नीलम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पास शहर के कुछ लोगों ने रुपये निवेश कर अच्छा खासा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया। उनको वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उनके पास लिंक आया, जिसमें रुपये निवेश करने के लिए कहा गया।

रुपये निवेश करने के बाद एक महीने तक हर दिन कुछ प्रतिशत राशि मिलने और पूरी रकम वापस होने की जानकारी दी गई। अपने नीचे अन्य लोगों को एप डाउनलोड कराने पर अलग से मुनाफा था। विनय गुप्ता ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई से एप बंद हो गया है। कानपुर में 50 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। एप बनाने वाला आगरा का निवासी है। उनके 1.80 लाख और नीलम के 3.94 लाख रुपये चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें