फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से 20 से अधिक पीएचसी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। जिले में 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसमें से 20 से अधिक कर्मचारियों के अभाव में बंद हैं। वहीं अन्य पीएचसी व सीएचसी में भी संविदा कर्मियों के नहीं होने से सेवाएं प्रभावित हैं। इससे नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को समय पर जरूरी टीके नहीं लग पा रहे हैं। अन्य मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों समेत करीब 1600 स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


जिले के 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और 42 डीटीसी सेंटरों में कार्यरत कर्मचारी समान कार्य-समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से इन केंद्रों पर टीकाकरण सहित अन्य चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने लगातार तीन दिन तक सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ पहुंच गए हैं, जहां ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला संयोजक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने कहा कि जब कर्मचारी समान काम कर रहे हैं तो उनका वेतन कम क्यों है। इसी मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओपीडी समेत संबंधित कार्यों को बंद रखा गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन में डॉ. शेष नारायण गंगवार, डॉ. अनिल गुप्ता और डॉ. अजीत समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें