फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: लॉकडाउन के बीच निकाह में 100 से अधिक लोग हुए थे एकत्र, वधू के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 Mar 2020 08:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन की घोषणा कर लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। एक स्थान पर लोगों को एकत्र न होने देने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है। इस बीच कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को निकाह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


100 से अधिक लोगों के मौके पर होने की सूचना पर पुलिस ने सख्त रुख दिखाकर वधू के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री का निकाह बुधवार को संडीला कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से हुआ। निकाह के कारण पहले से ही वधू पक्ष के घर में 50 लोग मौजूद थे।

बरात में भी 100 लोगों के गांव पहुंचने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। कोतवाल राय सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गांव भेजी। उप निरीक्षक राकेश राय की तहरीर पर वधू के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें