फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट के स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बढ़ी और सुविधा, नए उपकरण से ब्रेन-स्पाइन ट्यूमर की सर्जरी और सुरक्षित

Tue, 20 Aug 2024 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सुविधाओं को लगातार विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में हैलट में ब्रेन और स्पाइन ट्यूमर की सर्जरी और सुरक्षित हो गई है।
विज्ञापन
हैलट (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ब्रेन और स्पाइन ट्यूमर की सर्जरी और सुरक्षित हो गई है। नए अत्याधुनिक उपकरण कैविट्रॉन अल्ट्रासोनिक एस्पिरेटर (सीयूएसए) के इस्तेमाल से ट्यूमर के आसपास की नसों को कटने से बचा लिया जाता है, जिससे रक्तस्राव नहीं होता। हॉस्पिटल के न्यूरो साइंसेज विभाग में महीने में ब्रेन और स्पाइन ट्यूमर के औसत 90 ऑपरेशन हर महीने हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूरो सर्जरी विभाग में ऑपरेशन की वेटिंग तीन महीने की है। विभाग में 17 जिलों के रोगी इलाज के लिए आते हैं। न्यूरो साइंसेज विभाग प्रमुख डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि विभाग में अत्याधुनिक सीयूएसए उपकरण हैं। इसमें अल्ट्रासोनिक वेव के जरिये ट्यूमर को काटा जाता है। यह उपकरण अलग-अलग अल्ट्रासोनिक वेव पर काम करता है। इसमें ट्यूमर के आसपास की नसें क्षतिग्रस्त होने से बच जाती हैं।
इससे वैस्कुलर ब्लीडिंग नहीं होती। इसी तरह स्पाइनल कॉर्ड के ट्यूमर का इलाज भी इसी उपकरण से होता है। इससे  स्वस्थ कोशिकाओं को क्षति से बचा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि महीने में ब्रेन और स्पाइन ट्यूमर के औसतन सौ ऑपरेशन होते हैं। ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी में सात-आठ घंटे लगते है। विभाग के ऑपरेशन थिएटर हैं। इनमें प्रतिदिन केस लगते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसीजीपीजीआई के केस आते सर्जरी के लिए
संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के केस भी सर्जरी के लिए न्यूरो साइंसेज विभाग आते हैं। वजह यह है कि संजय गांधी में वेटिंग छह महीने की है। एम्स दिल्ली के न्यूरो विभाग में वेटिंग एक साल की है। ऐसे मामले जिनमें जल्दी सर्जरी जरूरी है, वे मल्टी सुपर स्पेशियलिटी आते हैं। न्यूरो साइंसेज प्रमुख ने बताया कि विभाग में भी वेटिंग तीन महीने की रहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें