फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होड़ में और गिरे सस्ती दाल के दाम

Wed, 28 Oct 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी प्रयास से शहरियों के लिए अरहर का रंग और चोखा हो गया। जो सस्ती दाल पांच दिन पहले 135 रुपये प्रति किलो बिकी थी अब वो 111 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
विज्ञापन


वहीं कोआपरेटिव इस्टेट दादानगर में बुधवार को 111 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अरहर की बिक्री होगी। इस वजह से स्पेशल अरहर की दाल के दाम खुले बाजार में भी 30 रुपये प्रति किलो गिर गए।

यह दाल अब 170 से घटकर 140 रुपये में आ गई है। जिला प्रशासन मंगलवार को सभी दस ब्लाकों और शहर में पांच स्थानों (कुल 15 स्थान) पर सस्ती दरों में दाल की बिक्री नहीं कर सका।
विज्ञापन


आज 18 विशेष बिक्री केंद्रों पर अरहर की दाल आज बांटी जाएगी। कलक्टरगंज गल्ला मंडी में मंगलवार को करीब 150 फुटकर दुकानों पर रियायती दामों पर दाल की बिक्री हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें