फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं व दलितों के खिलाफ हो रहे हैं ज्यादा अपराध : अंबरीश

Sat, 30 Aug 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं व दलितों के खिलाफ अपराध ज्यादा हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले आठ साल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अगर कहे कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है तो कोई अतिश्योक्ति नहींं होगी। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा हो रहे हैं। पूरे देश में महिलाओं के प्रति जितने अपराध हो रहे हैं उसका 15 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में होते है। शायद ही कोई जनपद होगा जहां आए दिन कोई जघन्य अपराध न होता हो।
इतना ही नहीं जो सामाजिक अपराध खत्म से हो गए थे वह भाजपा के शासन काल में फिर से होने लगे हैं। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अपराधियों में कानून का डर खत्म सा हो गया है। यहां बृजेंद्र सिंह, बसंत लाल, वाजिद कुरैशी, गोविंद यादव, अनीश अल्वी, पिंटू दिवाकर व साहिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें