तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
इससे पहले के मोपेड सवार आग को बुझाने का प्रयास करता, पेट्रोल का पाइप जलते ही आग भड़क गई। इस बीच लोगों ने मोपेड पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। तभी लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मोपेड की आग बुझाई। इसके बाद ई-रिक्शा में लादकर मोपेड को कोतवाली पहुंचाया। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।