फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून फिर सक्रिय: यूपी के कई शहरों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 25 Sep 2026 12:00 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र ने मानसून को फिर सक्रिय कर दिया है। गुरुवार को शाम को नमी बढ़ते ही बारिश होने लगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह मानसून की विदाई से ठीक पहले उसकी री-एंट्री है। बंगाल की खाड़ी में बने एक मजबूत कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं की वजह से मानसून प्रदेश में फिर से अत्यधिक सक्रिय हो गया है।

कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
इस मौसमी सिस्टम के कारण कानपुर और आसपास के इलाकों में बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। उन्होंने बताया कि मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
यह सिस्टम 25 से 27 सितंबर तक सक्रिय रहेगा जिससे शहर में झमाझम और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। 27 सितंबर के बाद जब यह सिस्टम कमजोर होगा तो मौसम पूरी तरह साफ होना शुरू हो जाएगा।

तापमान
अधिकतम- 30.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 24.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें