फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर का अंतिम संस्कार कर रहे युवकों को सिपाहियों ने पकड़ा फिर तीन हजार रूपये लेकर छोड़ा, अब गिरी गाज

Sat, 13 Jun 2020 10:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बंदर का अंतिम संस्कार करने पर तीन युवकों को गिरफ्तार करने और फिर तीन हजार रुपये लेकर छोड़े जाने के मामले में एसपी अमित कुमार ने पिहानी कोतवाली में तैनात तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी के सख्त रुख से विभाग में खलबली मची हुई है। बीती दो जून को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मगरापुर में एक पेड़ पर बंदर की मौत हो गई थी। गांव निवासी शुभम, संजय अर्कवंशी और शिवांसू ने पेड़ से शव उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया था।

मौके पर पहुंचे पुलिस के तीन सिपाहियों ने उक्त तीनों युवकों को पकड़ लिया था और सआदत नगर पुलिस सहायता केंद्र ले गए थे। पीड़ित शुभम, संजय व शिवांशू ने तीन जून को एसपी अमित कुमार से शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सिपाहियों ने छोडऩे के एवज में उनसे 20 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


बाद में परिजनों व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से तीन हजार रुपये मंगवा कर सिपाहियों को दिए। एसपी ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट मिलने पर दीवान अनूप सिंह, सिपाही रमेश यादव और विकास यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें