फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: चीन, थाईलैंड व सिंगापुर से लौटे लोगों की हो रही निगरानी, प्रमुख सचिव ले रहे जानकारी

Sat, 07 Mar 2020 07:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कोरोना का खौफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीन में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। चीन, थाईलैंड व सिंगापुर में रहने वाले औरैया के सात लोगों के लौटकर आने पर उनकी बराबर निगरानी की जा रही है। समय-समय पर उनका परीक्षण भी किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद व राहत आयुक्त संजय गोयल ने गुरुवार की शाम जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर स्थिति जानी। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने दूसरे देशों से लौटे सात लोगों के बारे में जानकारी दी।

 

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद व राहत आयुक्त संजय गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिले से स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत कर कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता व तैयारियों का जायजा लिया।

जिले में अब तक चीन से एक मेडिकल छात्रा, सिंगापुर से एक व थायलैंड से पांच लोग आए है, सभी औरैया के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कर उन्हें 28 दिन तक आब्जर्वेशन एवं होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसमें दो का चार मार्च को 28 दिन का समय पूरा हो गया है।

 
विज्ञापन

एक यात्री जिले से सिंगापुर वापस चला गया है। बचे हुए चार यात्रियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को बचाव एवं रोकथाम के लिए जागरूक व स्वास्थ्य की जानकारी दी गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में विदेश से यात्रा कर लौटे व्यक्तियों के संपर्क में रहने वालों से जनपद व ब्लॉक स्तर पर आरआरटी गठित की गई है। टीम द्वारा सूचना होने पर तुरंत ही वेरीफिकेशन कर कार्रवाई की जा रही है। 

दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया 
जिले में सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में किसी भी व्यक्ति में लक्षण आने पर या संदिग्ध केस को वार्ड में भर्ती किया जाएगा व सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। साथ ही कोरोना वायरस की रोकथाम, बचाव व नियंत्रण के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट जारी किया गया है। 

बुखार व सांस लेने में दिक्कत हो सकती है
कोरोना वायरस के संबंध में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से जुकाम से लेकर तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर 2019 में चीन के बुहान में सीफूड होलसेल मार्केट से लोगों में पाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें