फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पान मसाला-लोहा इकाइयों की निगरानी छह दिन बढ़ी, ई-वे बिल को मैनुअल के साथ एप पर भी करना होगा सत्यापित

Fri, 10 Jan 2025 03:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सूत्रों ने बताया कि इस बार फैक्टरियों के सभी गेटों पर अफसरों की तैनाती की गई है। पहले मुख्य गेट पर अफसरों की तैनाती की गई थी। पान मसाला इकाइयों में विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
फैक्टरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसजीएसटी विभाग के अफसरों की ओर से पान मसाला और लोहा इकाइयों की कराई जा रही निगरानी की अवधि छह दिन के लिए फिर बढ़ा दी गई है। 15 जनवरी तक के लिए रोस्टर के अनुसार अफसरों की तैनाती की गई है। शिखर पान मसाला और रिमझिम इस्पात के बाहर चार अफसरों की अतिरिक्त तैनाती के निर्देश हैं। इकाइयों के बाहर निकलने वाले वाहनों के ई-वे बिल को मैनुअल के साथ एप पर भी सत्यापित करने को कहा गया है।

विज्ञापन

एसजीएसटी के प्रमुख सचिव के निर्देश पर पिछले साल अक्तूबर से शहर की पान मसाला और उन्नाव की लोहा फैक्टरियों के बाहर एसजीएसटी के अफसर रोस्टर के अनुसार 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। ड्यूटी पर लगे अफसरों को इन इकाइयों से निकलने वाले हर वाहन और ई-वे बिल का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश हैं। एसएनके, मधु, शिखर, गगन, सर रॉयल, सिग्नेचर, किसान, केसर, तिरंगा, शुद्ध प्लस पान मसाला और रिमझिम इस्पात की इकाई के बाहर अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

फैक्टरियों के सभी गेटों पर अफसरों की तैनाती
अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी कानपुर जोन द्वितीय कुमार आनंद की ओर से जारी पत्र में निगरानी करने के लिए अफसरों की तैनाती की गई है। शिखर पान मसाला मंदिर के पास निगरानी के लिए अतिरिक्त अफसर लगाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि इस बार फैक्टरियों के सभी गेटों पर अफसरों की तैनाती की गई है। पहले मुख्य गेट पर अफसरों की तैनाती की गई थी। पान मसाला इकाइयों में विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस सप्ताह प्रक्रिया पूरी होने संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें