शत-प्रतिशत सत्यापन के थे निर्देश
सभी वाहनों के सत्यापन में पाया गया कि पान मसाले का परिवहन बिना ई-वे बिल के हो रहा था, जबकि अफसरों की टीमें रोस्टर के अनुसार पान मसाला इकाइयों के बाहर 24 घंटे निगरानी कर रही थीं। निगरानी करने वालों को ई-वे बिलों के शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश थे। अब प्रमुख सचिव एम देवराज ने सचल दल-5 इकाई प्रभारी कानपुर जोन द्वितीय में तैनात सहायक आयुक्त रत्नेश सिंह और सचल दल 10 इकाई प्रभारी, कानपुर जोन द्वितीय सहायक आयुक्त सोमांक चौहान को निलंबित कर दिया है। रत्नेश और सोमांक को अपर आयुक्त ग्रेड-एक राज्य कर मुरादाबाद कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जांच संयुक्त आयुक्त राज्य कर मुख्यालय लखनऊ जैस्मिन को सौंपी गई है।