फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी समिति घर-घर जाकर करें लोगों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव में बनाई गई निगरानी समिति के सदस्यों को संक्रमित व्यक्ति की जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगों की पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर से जांच करें।
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध मिलने पर रिपोर्ट भेजें तथा उस व्यक्ति को परिवार से अलग आइसोलेट होने की सलाह दें। यह बातें अमरौधा की ग्राम पंचायत अटवा, चकचालपुर व रनियां की निगरानी समिति के सदस्यों से बैठक में गुरुवार को बीडीओ ने कहीं।
प्राथमिक विद्यालय चकचालपुर में हुई बैठक में बीडीओ भगवान सिंह चौहान ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसको प्रतिदिन की रिपोर्ट ब्लॉक कार्यालय में भेजनी है, जिससे यह पता लग सके कि कौन संदिग्ध है। उसकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट में संक्रमित होने पर उसका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल की जानकारी देकर उनका पालन कराना है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर से नियमित लोगों की जांच करें। जिसमें बनाई गई समिति के सभी सदस्यों को सहयोग करना है। इस दौरान एडीओ पंचायत लाखन सिंह, प्रधान आशीष कुमार, कृष्ण गोपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी रिचा सचान, एएनएम उर्मिला सचान सहित सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें