उन्नाव के गंजमुरादाबाद में आयोजित ईद मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने शिरकत की। उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस व क्षेत्रीय पार्टियों ने बंटवारे की राजनीति की।
जन्ना जमशेर साबरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में राज्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों ने अल्पसंख्यकों की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उन्नति पर ध्यान न देकर सिर्फ बंटवारे की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को बड़ा धोखा दिया गया है।