फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नए आईजी ने कार्यभार संभाला, ट्रैफिक और शोहदों को लेकर कही ये बात

Thu, 04 Jul 2019 03:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईजी मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में गुरुवार को नए आईजी मोहित अग्रवाल ने कार्यभार संभाल लिया है। आईजी रेंज कानपुर के पद की जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने ने शहर की सबसे बड़ी समस्या यातायात की लचर व्यवस्था व शोहदों पर लगाम कसने की बात कही।
विज्ञापन


इसके साथ ही आईजी मोहित ने कहा कि अपराधियों पर किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएंगे तो उनको भी गोली से ही जवाब दिया जाएगा। इस बात से उन्होंने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। साथ ही कहा कि शोहदों पर लगाम कसने के लिए सख्ती बरती जाएगी।

आईजी ने कहा कि थानों के टॉप टेन अपराधियों के बैनर व पोस्टर चौराहों व तहसीलों में लगाए जाएंगे। अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ बर्खास्तगी तक की कार्यवाई की जाएगी। आईजी मोहित अग्रवाल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें