कानपुर के बिठूर के पौराणिक ब्रह्मावर्त घाट के सामने रेती में दबे प्राचीन सिक्के मिले। बुधवार दोपहर गंगा सुरक्षा दल के सदस्य कल्लू मिश्रा और राजू बाबा गंगा में नहाने के बाद कपड़े बदल रहे थे। इसी दौरान कल्लू का पैर रेती में धंस गया।
विज्ञापन
पैर में कुछ धातुनुमा चीज होने का अहसास हुआ। इस पर हाथों से रेत हटाकर देखा तो करीब आधा फीट गहराई में काफी प्राचीन सिक्के मिले। सिक्कों को दल के सदस्यों ने सुरक्षा की दृष्टि से अपने पास रखा है।