फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: मोहन भागवत बोले- संघ को उम्मीद भरी नजरों से देख रही दुनिया, कई संतों से मिलकर जाना हाल

Wed, 06 Nov 2024 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: आएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने संघ चालकों के वर्ग का पहला दिन खत्म होने के बाद शाम को कई संतों से मुलाकात की। उनका हाल जाना और सनातन धर्म के लिए उनके चल रहे कामों की प्रशंसा की। संत महांतों का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
चित्रकूट में मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में स्थित उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दो दिवसीय वर्ग सम्मेलन के पहले दिन दूसरे सत्र में आरएसएस प्रमुख ने महाकौशल प्रांत के स्वयंसेवकों को संबोधित किया। शताब्दी वर्ष की चर्चा में संघ प्रमुख ने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा का वर्णन भी किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग अब इस संगठन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखने लगे हैं।  ऐसा स्वयं सेवकों की कठिन तपस्या की बदौलत संभव हो सका है।  संघ की समाज में छवि स्वयं सेवकों के आचरण से ही बनी है। संघ प्रमुख ने कहा कि स्वयं सेवकों के जीवन का मंत्र राष्ट्रीयता, समरसता, सद्भाव और अनुशासन होना चाहिए।
हमें सबके प्रति समरसता व सद्भावना का व्यवहार करना चाहिए। अपने मित्रों के कष्टों का निवारण करना चाहिए और उन्हें अपनी संगति से सुधारने का भी प्रयास करना चाहिए। अनुशासन के बिना कोई भी राष्ट्र और समाज प्रगति प्रगति नहीं कर सकता। यदि हमें अपने राष्ट्र को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करना है तो हमें प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासित रहना चाहिए।

विज्ञापन

कई संतों से मिलकर जाना हाल
आएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने संघ चालकों के वर्ग का पहला दिन खत्म होने के बाद शाम को कई संतों से मुलाकात की। उनका हाल जाना और सनातन धर्म के लिए उनके चल रहे कामों की प्रशंसा की। संत महांतों का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद शाम को कुछ मंदिरों में जाकर दर्शन किया।

आरोग्य धाम परिसर में मोरारी बापू से मिले मोहन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व श्रीराम कथा के प्रख्यात संत मोरारी बापू दोनों का इन दिनों चित्रकूट में प्रवास है। दोनों डीआरआई के आरोग्यधाम परिसर में ठहरे हैं। वैदेही वाटिका में संघ प्रमुख व कृष्णा सदन में कथा वाचक ठहरे हैं। मंगलवार की शाम को पंचवटी परिसर में दोनों की मुलाकात हुई। लगभग आधे घंटे तक दोनों ने इस दौरान अपने अपने क्षेत्र के कामों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

बुलेट प्रूफ वाहन, 450 सुरक्षाकर्मी
संघ प्रमुख की सुरक्षा के लिए वर्ग स्थल की सुरक्षा में 450 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ के जवानों की टीम भी यहां तैनात है। किसी भी स्थान पर बिना उनकी अनुमति के कोई प्रवेश नहीं पा सकता है। इसके अलावा संघ प्रमुख के आवागमन के लिए बुलेट प्रूफ व जैमर युक्त वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। उनके वाहन के आगे पीछे सीआईएसएफ जवान मुस्तैद रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें