फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिश्रित युगल सीनियर वर्ग में मोहम्मद यूसुफ और अदिति मिश्रा ने जीता फाइनल

विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर विद्या मंदिर स्पोर्ट्स एकेडमी में रविवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में मोहम्मद यूसुफ और अदिति मिश्रा ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बालक एकल के अंडर-11 के फाइनल में विहान सिंह ने मानस शुक्ला को 30-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक एकल के अंडर-13 के फाइनल में मुशीर ने देव सुनील को 30-14 से हराकर जीत दर्ज की। बालिका एकल के अंडर- 11 के फाइनल में आन्या मल्होत्रा ने कनिशा जैन को हराकर जीत दर्ज की।

बालिका एकल के अंडर-13 के फाइनल में अनिका शर्मा ने अस्मिता सिंह को 30-18 से हराया। वहीं, मिश्रित युगल सीनियर वर्ग के फाइनल में मोहम्मद यूसुफ और अदिति मिश्रा की जोड़ी ने देव्यांशु और रशिका अग्रवाल को रोमांचक मुकाबले में 30-29 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कानपुर विद्या मंदिर स्पोर्ट्स एकेडमी के चेयरमैन डॉ. डीसी गुप्ता ने खिलाड़ियों से पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन सुशील गुप्ता, कोच अनुज कुमार गौतम, राग्वेद्र गुप्ता, संजय प्रजापति, मो. आसिफ, डॉ. शिव कुमार चौहान, योगेश बिष्ट, कनक मिश्रा, विनय महलोत्रा, गौरव सोनकर, आयुष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें