फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजी पर गुजरात लायन्स के सहायक कोच मो. कैफ का बड़ा बयान

Sat, 13 May 2017 04:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ
विज्ञापन
कानपुर के होटल लैंडमार्क में गुरुवार को खिलाड़ियों के कमरों के पास से सटोरियों के पकड़े जाने के बाद गुजरात लॉयंस के सहायक कोच मो. कैफ ने बड़ा बयान दिया है। कैफ ने कहा कि सट्टेबाजी से खिलाड़ियों का कोई मतलब नहीं होता। ग्रीनपार्क में प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कैफ ने कहा कि इस तरह के मामले सामने आने पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन


हर खिलाड़ी मैच जीतने के लिए खेलता है। कैफ ने अपनी टीम के प्रदर्शन के बारे में कहा कि शुरुआत में ही ड्वेन ब्रावो के बाहर होने के बाद एंड्रू टाय भी चोटिल हो गए। इससे टीम को नुकसान हुआ है। हालांकि युवा खिलाड़ी थंपी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। कैफ ने कहा कि टीम ने बल्लेबाजी अच्छी की। स्कोर भी अच्छा खड़ा किया।

हैदराबाद से शनिवार को होने वाले मैच के बारे में उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अच्छा खेलना चाहेंगे। अगले साल नए सिरे से बोली लगनी है। नई टीमें भी आ सकती हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी ओर ध्यान खींचना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें