कम जगह में कई गुना अधिक रिहाइश बनाने की कोशिश धीरे-धीरे मोहल्लों को मल्टी स्टोरी अपार्टमेन्ट कल्चर में तब्दील करती जा रही है। छोटे-बड़े मोहल्लों में लोग आपस में हर सुख-दुख साझा करते थे। वहीं, आज आसमान छूते ऊंचे-ऊंचे मल्टीस्टोरी अपार्टमेन्ट बाहर से ही एकाकीपन का एहसास कराते हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी मल्टीस्टोरी अपार्टमेन्ट सोसाइटी की जहां हर दवाजा, हर खिड़की पड़ोसी की एक आहट पर खुल जाता है। ये है कानपुर शहर का देव नगर रायपुरवा में बना ‘एल्डिको गार्डन एस्टेट’।
विज्ञापन
15 साल पहले देव नगर रायपुरवा में बना ‘एल्डिको गार्डन एस्टेट’ जहां आज भी मोहल्ला कल्चर चलता है। यहां रहने वालों का कहना है कि इतने बड़े अपार्टमेन्ट सोसाइटी में रहने के बाद भी उन्होंने मोहल्ला कल्चर कायम कर रखा है। लोग एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं। सिंगल बीएचके से लेकर फोर बीएचके फ्लैट लोगों ने खरीदे हैं। मिडिल क्लास से लेकर हाई क्लास फैमिली मेंबर्स एक साथ हर त्योहार प्रेम और सौहार्द के साथ मनाते हैं।
‘मिनी सिटी’ बन गया ‘एल्डिको गार्डन एस्टेट’
यहां रहने वालों का कहना अपार्टमेन्ट सोसाइटी में रहने के बाद भी मोहल्ला कल्चर कायम कर रखा
‘एल्डिको गार्डन एस्टेट’ अपने आप में खुद एक ‘मिनी सिटी’ बन गया है। ऐसा वहां रह रहे लोगों का कहना है। इस आपार्टमेन्ट में 408 फ्लैट हैं जिनमें अभी 350 परिवार रह रहे हैं। 24 घंटे बिजली, पानी, सिक्योरिटी, जिम, क्लब, स्वीमिंग पूल, गार्डन सहित तमाम सुविधाओं से लैस इस अपार्टमेन्ट में रहने वाले सैकड़ों लोग हर त्योहार परिवार की तरह ही मनाते हैं। एल्डिको गार्डन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेट्री मनोज सिंह चौहान ने बताया कि इस अपार्टमेन्ट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां ‘मोहल्ला कल्चर’ चलता है।
कार्यक्रम की हो रहीं तैयारियां
रुचि सचान, कविता और सारिका
एल्डिको गार्डन एस्टेट में कल्चरल एक्टिविटीज का काम देख रहीं रुचि सचान, कविता और सारिका गुप्ता ने बताया कि यहां सभी कार्यक्रमों को हम सभी लेडीज एकजुट होकर अरेंज करती हैं। अपार्टमेंट में होली की धूम देखने लायक होती है। मस्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपार्टमेंट के साथ ही आस-पास के लोग अपार्टमेंट वालों के रिश्तेदार, दोस्त भी इसमें शिरकत करने को बेताब रहते हैं। अभी नवरात्र और दशहरा की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। शनिवार को भी डांडिया की मस्ती छाई रही। इस बार डांडिया में बाहर के कलाकारों को भी बुलाया गया। पूरे नवरात्र यहां अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं।
सभी बड़े त्योहारों को अपार्टमेन्ट में धूमधाम से मनाया जाता है
शुरुआती दौर में फ्लैट की कीमतें 7 लाख से 16 लाख रुपये तक हुआ करती थीं, जो आज की तारीख में बढ़कर 35 से 80 लाख तक हो गई हैं। कीमतें बढ़ने के साथ-साथ सुविधाओं में भी बड़े पैमाने पर इजाफा हुआ। पहले की तुलना में आज अधिक सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। इन सबके अलावा लोगों की लाइफ स्टाइल भी अपार्टमेंट कल्चर की वजह से काफी बदली है। वन बीएचके फ्लैट की कीमत 2005 में 7 लाख हुआ करती थी अब इस फ्लैट की कीमत 35 लाख है। इसी तरह टू बीेचके फ्लैट 55 लाख, थ्री बीएचके फ्लैट 70 लाख, फोर बीएचके फ्लैट 80 लाख रुपये का है। हमारे यहां का मेन्टिनेंस चार्ज पूरे शहर में सबसे कम है।
------ डॉ. डीसी निगम, प्रेसिडेन्ट- एल्डिको गार्डन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी
सभी बड़े त्योहारों को अपार्टमेन्ट में धूमधाम से मनाया जाता है। सभी 350 परिवारों के लोग एक साथ सोसाइटी के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। बच्चे और युवा अपार्टमेन्ट की कल्चरल एक्टिविटीज में भाग लेते हैं और जश्न मनाते हैं। सभी एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं यहां का माहौल किसी मोहल्ले से कम नहीं है। सभी सोशल लाइफ जीते हैं।
-------दीप शिखर, क्लचरल सेक्रेट्री- एल्डिको गार्डन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी
सुरक्षा की दृष्टि से ये सबसे बेहतर है, क्योंकि यहां सुरक्षा के इंतजाम तो होते ही हैं, साथ ही आसपास लोगों का बड़ा समूह होने से भी सुरक्षा का भाव बना रहता है। मौजूदा दौर में लोग अपने कामकाज में अधिक व्यस्त होते हैं। महंगाई भी बड़ा कारक है। बना बनाया फ्लैट इन सभी परेशानियों से मुक्ति दिला देता है।
----- राकेश कुमार गुप्ता, ज्वाइंट सेक्रेट्री- एल्डिको गार्डन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी
(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )