फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी काे संवारने के लिए केंद्र ने बढ़ाए हाथ, इन शहराें का हाेगा कायाकल्प

Sat, 24 Dec 2016 01:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी चुनाव नजदीक अाते ही केंद्र अाैर प्रदेश सरकार ने अपने-अपने काेटे से प्रदेश के विकास के लिए धनवर्षा शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने हाल ही में हजाराें कराेड़ रुपए यूपी के विकास कार्याें के लिए पास किए हैं। खास बात यह है कि इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद माैर्य ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री काे पत्र लिखा था। जिसके बाद पर्यटन मंत्रालय 560 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। 
विज्ञापन

 

 बौद्ध सर्किट के लिए 99.97 करोड़

प्रदेश के कई शहराें की विरासतें हाेंगी संरक्षित
सांसद केशव प्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय के विकास के लिए जनवरी 2014 से स्वदेश दर्शन, प्रसाद योजनाएं प्रारम्भ की हैं। इन याेजनाअाें का उद्देश्य पर्यटन स्थलों का विकास है। योजना के आरम्भ में पर्यटन मंत्रालय ने 405.73 करोड़ की लागत की नौ परियोजना एंव स्वीकृत की है। इसके  अतिरिक्त  लगभग  154.46 करोड़ की लागत से अयोध्या में श्रीराम के जीवन पर आधारित विकास कार्य चिन्हित किये गये है। इस प्रकार मंत्रालय ने 560 करोड़ के पर्यटन सम्बन्धी विकास कार्य शुरू किया है। जिसमें  बौद्ध सर्किट  के लिए  99.97 करोड़, रामायण सर्किट (श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट) के लिए 69.45करोड़, अध्यात्मिक सर्किट जिसमें अलीगढ़, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, कासगंज, उन्नाव आदि  के लिए 76 करोड़ की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

नाैका विहार के लिए भी उठाए ये कदम

बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद माैर्य व भाजपा नेता मनाेज कुशवाहा

अध्यात्मिक सर्किट जिसमें मेरठ, कानपुर,फतेहपुर आदि के लिए 62.95 करोड़, हेरिटेज सर्किट जिसमें बॉदा, फतेहपुर, संत कबीर नगर आ​दि शामिल है के लिए 41.95 करोड, मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए14.93 करोड़। पर्यटन यात्रियों की वृंदावन मथुरा के लिए 9.36 करोड़, वाराणसी तथा वाराणसी नौका विहार के लिए क्रमश: 20.40 और 10.72 करोड़ स्वीकृत किया गया है।इसके साथ ही अयोध्या में रामायण सर्किट के लिए 154.46 करोड़ मंत्रालय ने स्वीकृत कर ​दिया है। सांसद के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि रामायण सर्किट सहित प्रदेश के कई सांस्कृतिक विरासत संवारने के लिए सांसद केशव प्रसाद माैर्य लगातार प्रयासरत हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें