फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुकान में सेंध लगाकर 1.50 लाख के मोबाइल किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजागंज में शुक्रवार रात चोरों ने दुकान में पीछे से सेंध लगाकर 1.50 लाख के मोबाइल पार कर दिए। सुबह दुकान पहुंचने पर मालिक को चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की लेकिन चोरों का कुछ सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजागंज निवासी पवन कुमार की मोहल्ले में मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार रात में वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगाकर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे कई कंपनियों के करीब 1.50 लाख कीमत के मोबाइल पार कर दिए।
पवन कुमार ने सुबह जब दुकान खोली तो बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। पीछे की दीवार में बहुत बड़ा सुराग देखा। पवन ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन चोरों का कुछ सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि मोबाइल चोरी की घटना हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें