फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: दोहरे हत्याकांड में आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुए

Wed, 12 Aug 2020 04:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
एमएलसी कमलेश पाठक कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च को अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक और दो अन्य लोगों को बुधवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें आगरा से लाया गया।
विज्ञापन


सेंट्रल जेल आगरा से सपा एमएलसी कमलेश पाठक तथा उनके साथ ही जेल में निरूद्ध राजेश शुक्ला व आशीष दुबे को विशेष न्यायाधीश (गेंगस्टर) (एडीजे) अर्चना तिवारी के समक्ष पेश किया गया। तीनों पर गैंगस्टर मामले का वारंट तामील कर अगली तिथि 18 सितंबर तय की गई।

अन्य जिलों में निरूद्ध उनके सहयोगी आरोपियों पर पहले ही गैंगस्टर वारंट की न्यायिक कार्यवाही पूरी हो चुकी है। इस मौके पर पाठक के अधिवक्ता सुनील दुबे भी मौजूद रहे। करीब साढ़े 12 बजे बजे आगरा से औरैया पहुंचते ही एमएलसी कमलेश पाठक को पुलिस वाहन से सीधे कचहरी स्थित हवालात ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां कुछ देर ठहरने के बाद सीधे उन्हें कोर्ट ले जाया गया। यहां उनकी आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद हवालात लाया गया। इस दौरान यहां पर उनकी पत्नी मधु पाठक, भतीजी आदि परिजनों से भेंट हुई। 
एमएलसी पाठक को देखते ही उनकी पत्नी भावुक हो उठीं। पाठक से मिलते समय पत्नी व परिजनों की आंखें नम हो गई। कोर्ट में पेशी के बाद वह वहां से आगरा जेल के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर ओम शंकर मिश्रा गुरु, कमलेश तिवारी, सभासद रवि चतुर्वेदी, लल्ला मिश्रा, मधु समेत भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। 

यह है मामला
औरैया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने सपा एमएलसी कमलेश पाठक सहित 11 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया है। जिला प्रशासन ने इन सभी आरोपियों पर गैंगस्टर का मामला अलग से पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें