फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव का प्रचार थमा

Thu, 02 Feb 2017 01:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव का प्रचार थमा
विज्ञापन
एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव का प्रचार बुधवार शाम पांच थम गया। गुरुवार को सुबह आठ बजे से पॉलीटेक्निक से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। शुक्रवार को शिक्षक के 13 और स्नातक के 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबल होगा।
विज्ञापन

शाम पांच बजे प्रचार थमते ही आचार संहिता पालन कराने के नोडल अफसर/एडीएम फाइनेंस संजय चौहान ने नगर निगम के अफसरों से शिक्षक और स्नातक प्रत्याशियों की होर्डिंग उतरवाने को कहा। इसके बाद नगर निगम के दस्ते ने कई स्थानों से प्रत्याशियों की होर्डिंग हटवा दीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार सुबह से पोलिंग पार्टियां पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना होने लगेंगी।
इनसेट-
चार प्रत्याशियों को नोटिस
एमएलसी शिक्षक चुनाव के चार प्रत्याशियों को आचार संहिता उल्लंघन की नोटिस दी गई है। आचार संहिता पालन कराने के नोडल अफसर/एडीएम फाइनेंस संजय चौहान ने बताया कि श्रीकांत द्विवेदी, दिनेश कुमार गुप्ता, कुलदीप सिंह और ओम प्रकाश बागी को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127 ए (प्रचार सामग्री पर मुद्रक का नाम, संख्या, प्रिटिंग प्रेस का नाम न लिखना) के तहत नोटिस दी गई है। इन प्रत्याशियों का जवाब संतोषजनक न होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इन चारों प्रत्याशियों ने बैलेट पेपर का नमूना छपवाया था। उस पर आवश्यक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

-
ये प्रत्याशी मैदान में
स्नातक एमएलसी-अरुण पाठक भाजपा, मानवेंद्र स्वरूप, अरुण कुमार पाठक, आशीष कुमार पांडेय, जय प्रकाश साहू, तारिक रहमान, दीप कुमार शुक्ला, नकी हैदर, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डा. महादेव, माया कौशल, राम भरत, विवेक कटियार
-
शिक्षक एमएलसी-राज बहादुर सिंह चंदेल, रामवीर सिंह यादव सपा, श्रीकांत द्विवेदी, हरिश्चंद्र दीक्षित, हेमराज सिंह गौर, ओम प्रकाश, ओम प्रकाश बागी, कुलदीप सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, राम शंकर मुन्ना मिश्रा, राजेश कुमार गौतम, विजय सिंह यादव, सदगुरु प्रसाद मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें