फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए यहां एमएलसी चुनाव में किन के बीच है मुकाबला

Fri, 03 Feb 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर मं हो रहे एमएलसी चुनाव की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को कानपुर के 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए लोग मतदान के लिए अपने घरों से निकले। सुबह आठ बजे मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोगों ने मतदान किया। कानपुर के अलावा कानपुर देहात और उन्नाव में भी आज ही मतदान हो रहा है। वहां भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानिए कौन है मैदान में...    
Trending Videos
विज्ञापन

कानपुर से स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा का चेहरा

2 of 6
एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए पहुंच लोग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर से स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा से अरुण पाठक और निर्दलिय मानवेंद्र स्वरूप आमने-सामने है। वहीं शिक्षक एमएलसी चुनाव में मुकाबला राजबहादुर चंदेल, श्रीकांत द्विवेदी और हेमराज सिंह के बीच है। 
   
विज्ञापन

आज प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में हो जाएगा बंद

3 of 6
मतदान केंद्र पर वोटर आईडी के साथ पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
शाम 5 बजे तक इन प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो जाएगा। कानपुर में शिक्षक और और स्नातक सीट पर कुल 13-13 प्रत्याशी मैदान में है। सुबह 10 बजे तक 8.4 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कानपुर में पहला मत डालने वाली अपर्णा ने कहा वह अपना वोट डालकर बेहद खुश हैं। 
   

सु्रक्षा के पु्ख्ता इंतजाम

4 of 6
वोटिंग कर खुशी जाहिर करती महिला - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
सु्रक्षा के पु्ख्ता इंतजाम किए गए है। कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने बताया कि पोलिंग सेंटर में वीडियोग्राफी कराई जा रही है। मतदान स्थल से दो सौ मीटर की परिधि तक केवल वोटर, संबंधित कर्मचारी और अधिकारी ही मौजूद हैं। बाकी लोग उस परिधि से बाहर किए गए है।    
विज्ञापन

 नि:शक्तजनों के लिए भी मतदान केंद्रों पर ऐसा हाल

5 of 6
मतदान के लिए पहुंचा विकलांग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कल यह दावे किए गए थे कि नि:शक्तजनों के लिए भी मतदान में विशेष व्यवस्था की गई है लेकिन यहां तस्वीर कुछ उल्टी ही नजर आई। मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए एक विकलांग को दो कंधो की जरूरत पड़ी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रत्याशी मैदान में

6 of 6
एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
ये प्रत्याशी मैदान में
स्नातक एमएलसी- अरुण पाठक भाजपा, मानवेंद्र स्वरूप, अरुण कुमार पाठक, आशीष कुमार पांडेय, जय प्रकाश साहू, तारिक रहमान, दीप कुमार शुक्ला, नकी हैदर, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. महादेव, माया कौशल, राम भरत, विवेक कटियार

शिक्षक एमएलसी- राजबहादुर सिंह चंदेल, रामवीर सिंह यादव सपा, श्रीकांत द्विवेदी, हरिश्चंद्र दीक्षित, हेमराज सिंह गौर, ओम प्रकाश, ओम प्रकाश बागी, कुलदीप सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, रामशंकर, मुन्ना मिश्रा, राजेश कुमार गौतम, विजय सिंह यादव, सद्गुरु प्रसाद मिश्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें