फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार्डियोलॉजी अस्पताल संचालन के लिए विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Tue, 10 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक कैलाश राजपूत ने कार्डियोलॉजी अस्पताल के संचालन को लेकर सीएम को पत्र भेजा है। विधायक ने अस्पताल को शीघ्र शुरू कराने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय व तकनीकी पदों के सृजन की मांग की है।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि क्षेत्र में बना कार्डियोलॉजी अस्पताल वर्तमान में पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। भवन, उपकरण और आधारभूत व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों, सर्जनों और अन्य स्टाफ के पद सृजित न होने के कारण अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही आवश्यक पदों का सृजन कर नियुक्तियां कर दी जाती हैं तो क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी हृदय रोग से संबंधित उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि हृदय रोग के मरीजों को समय पर उपचार न मिलने से गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कार्डियोलॉजी अस्पताल का संचालन शुरू होना क्षेत्र के लिए अत्यंत राहतकारी साबित होगा। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भी बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। विधायक ने कहा कि वह लगातार शासन स्तर पर इस विषय को उठा रहे हैं और मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द आवश्यक पदों के सृजन व अस्पताल के संचालन की प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि शासन इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए अस्पताल को शीघ्र जनता के लिए समर्पित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें