फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विधायक ने एक्सईन को धमकाया, बोले- बस्ती की ओर आए तो बुलडोजर समेत नहर में घुसड़वा दूंगा

Sun, 28 Jul 2024 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दबौली की विवेकानंद नगर की बस्ती को सिंचाई विभाग ने एक सप्ताह में हटाने का निर्देश दिया है। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अधिशासी अभियंता से कहा, मेरा फोन टेप कर लो, इधर आ मत जाना। 
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी दबौली वेस्ट विवेकानंद नगर बस्ती को विभाग ने एक हफ्ते के अंदर खाली करने के आदेश का नोटिस दिया है। इस पर गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को बुलडोजर समेत नहर में फिंकवाने की धमकी दे डाली। उन्होंने फोन से अधिशासी अभियंता का नाम लेते हुए कहा कि यदि तुम्हारा बुलडोजर और विभाग का कोई भी आदमी बस्ती की ओर आया तो उसे इसी नहर में घुसड़वा दूंगा। मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


विधायक मैथानी बार-बार अधिशासी अभियंता से यह कहते रहे कि मेरा फोन टेप कर लो। एक तरफ पीएम मोदी और सीएम योगी गरीबों को घर देने की बात कह रहे हैं, दूसरी तरफ विभाग उजाड़ने में लगा है। मैथानी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन से धमकाने वाले वीडियो को फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया है। जो एक दिन पहले का बताया जा रहा है। यह मामला प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पास भी पहुंच गया है। पता चला है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से भी विधायक के धमकाने की शिकायत शासन से की गई है। जलशक्ति मंत्री ने इस मामले में विभाग से पूरी जानकारी लेने की बात कही है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा, बगैर पुनर्वास नहीं हटाए जाएंगे लोग
इस संबंध सांसद रमेश अवस्थी का कहना है कि बस्ती के लोगों को बिना पुनर्वास कराए वहां से न हटाने की बात जिलाधिकारी से हो चुकी है। बताया कि इस संबंध में कुछ लोग उनके पास आए थे, तब उन्होेंने डीएम से बात कर इस पर रोक लगाने को कहा था। इस मामले में जिलाधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को बगैर पुनर्वास किए किसी भी कार्रवाई से मना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें