फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: झूलते हाईटेंशन तार में छुआ डीजे का रॉड, पिकअप से उछलकर गिरे कांवड़िए, एक गंभीर

Sun, 28 Jul 2024 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: खजोहना जैतनगर मार्ग पर झूलते हाईटेंशन तार में डीजे का रॉड छू गया। जिसके बाद कांवड़िए पिकअप से उछलकर नीचे जा गिरे। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी लेते सीओ बघौली विनोद दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ियों की पिकअप में बंधे डीजे की रॉड ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई। इसके कारण करंट उतरने से पिक अप पर पीछे बैठे चार बच्चों समेत पांच लोगों को करंट लग गया और यह लोग उछलकर पिकअप से गिर पड़े। पांचों को अलग अलग प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना का पता चलने पर सीओ बघौली और सीओ संडीला मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


खजोहना गांव से हर साल कांवड़िए गंगा जल लेने के लिए कन्नौज के मेहंदीघाट जाते हैं। यहां गंगा जल लेकर मल्लावां के सुनासीरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद वापस अपने गांव जाते हैं। रविवार शाम एक पिकअप पर डीजे बांधने के बाद लगभग 25 कांवड़िए पैदल जा रहे थे। डीजे के पास ही खजोहना निवासी पिंटू (28), राधे का पुत्र अंकित उर्फ छोटू (5), पंकज का पुत्र प्रीत (6), जैतपुर निवासी राजेश का पुत्र राहुल (12), हुल्ली का पुत्र प्रिंस (5) पिकअप में बैठे थे। खजोहना जैतपुर मार्ग पर डीजे के ऊपर की ओर लगी रॉड ऊपर से निकली 11 हजार लाइन से छू गई।

इसके कारण डीजे और पिकअप में करंट दौड़ गया। करंट लगने से पिकअप पर बैठे सभी पांच लोग उछल उछलकर सड़क पर गिरे और बेहोश हो गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कांवड़ियों ने राहुल और प्रिंस को गौसापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में, जबकि अंकित, प्रीत और पिंटू को गौसगंज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का पता लगने पर सीओ बघौली विनोद दुबे मौके पर पहुंच गए। प्राईवेट अस्पताल में झुलसे लोगों का हाल लेने के बाद पिंटू को संडीला सीएचसी और वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर भिजवाया। सीओ संडीला सतेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

तीन साल पहले भी हुआ था हादसा
खजोहना के कांवड़िए तीन साल पहले भी हादसे की जद में आ गए थे। तब खजोहना के मजरा मढ़ौरा से कांवड़िए ट्रैक्टर से कांवर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर पर बंधे डीजे के एचटी लाइन में छू जाने के कारण करंट उतर आया था। इस घटना में भी चार कांवड़िए करंट लगने से घायल हुए थे।
 
विज्ञापन

डीएम देते रहे नसीहत पर मातहतों ने किया अनदेखा
कांवड़ यात्राएं शुरू होने से पहले डीएम एमपी सिंह ने तीन बैठकें तैयारियों को लेकर की। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों पर रहा। डीएम कहते रहे कि झूलते तारों को विभागीय अभियंता दुरुस्त करा लें। पुलिस को भी नसीहत दी जाती रही कि ज्यादा ऊंचे डीजे पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली पर न बांधे जाएं। इसको लेकर लोगों को जागरुक भी किया जाए, लेकिन फिर भी मातहतों ने ध्यान नहीं दिया और घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें