फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल पर सपा विधायक ने साधा निशाना, कहा-‘पार्टी के ही कुछ दगाबाज भाजपा से मिल गए हैं’

Thu, 03 Aug 2017 07:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
सभा में बोलते नितिन अग्रवाल
हरदोई के सपा विधायक व पूर्व राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि पार्टी के ही कुछ दगाबाज भाजपा से मिल गए हैं। ये वो लोग हैं, जिन्होंने सपा सरकार में सबसे ज्यादा मलाई काटी। प्रमुख ओहदे और मंत्रालय इनके पास रहे। अब पार्टी में ही भितरघात करने में लगे हैं।  
विज्ञापन

2 of 3
कानपुर में नितिन अग्रवाल सपा नेताओं के साथ
अखिलेश यादव सपा के सर्वमान्य नेता हैं। जिन्हें यह बर्दास्त नहीं वे पार्टी छोड़कर जा सकते हैं। नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। कानपुर गहोई धर्मशाला में करवाए गए व्यापारी सम्मेलन में वे बतौर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व एमएलसी बुक्कल नवाब को महाभ्रष्टाचारी और घोटालेबाज करार दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सपा नेताओं के साथ नितिन अग्रवाल
इस पर सवाल हुआ कि अभी तक तो सपा में ही शामिल थे तब भ्रष्टाचारी क्यों नजर नहीं आए। उन्होंने जवाब दिया कि जितने भी भ्रष्टाचारी हैं वे सपा से निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं। बुक्कल चले गए, कुछ और जाएंगे। उनमें वे भी हैं जिन्होंने सपा सरकार में सबसे ज्यादा मलाई काटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें