उत्तर प्रदेश के उरई में स्थित स्टेट बैंक की शाखा के बाहर तैनात गार्ड संदिग्ध रूप में गोली लगने से घायल मिला। गार्ड गंभीर रूप से घायल है। गोली चलने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
2 of 4
घटना के संबंध में गार्ड से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाल
जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह की है। यहां उत्तर प्रदेश के उरई जिले के स्टेट बैंक की शाखा के पास 45 वर्षीय सिपाही विनोद कुमार को गम्भीर हालत में खून से लथपथ मिले। उन्हें एक गोली लगी थी। इसके बाद उन्हें कानपुर के अस्पताल मे भर्ती किया गया।
विज्ञापन
3 of 4
अस्पताल में भर्ती घायल गार्ड
- फोटो : अमर उजाल
विनोद कुमार वहीं के रहने वाले थे और रोज़ की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उस दौरान वह उरई में स्थित स्टेट बैंक की शाखा के बाहर पहरा दे रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज हुई। लोगों ने जाकर देखा तो विनोद कुमार घायल पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
इसके कुछ ही देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई तब जाकर घायल विनोद को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। गार्ड का बेहद खून बह जाने से उसकी हालत गंभीर हो गई जिसके चलते उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। अभी तक पुलिस नतीजे पर नही आई है कि गोली गलती से चली या यह स्वयं उसके द्वारा किया गया आत्महत्या का प्रयास है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।