फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: भोगनीपुर-चौडगरा मार्ग के लिए सीएम से मिले विधायक, 14 करोड़ का प्रस्ताव भेजा…जल्द निर्माण की मांग

Thu, 02 Jan 2025 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पीडब्ल्यूडी के जेई संतोष कुमार कन्नौजिया ने बताया कि करीब 25 किमी मार्ग पर गड्ढों के मरम्मत के लिए 14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने की पूरी उम्मीद है। जल्द से जल्द सड़क पर मरम्मत का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से चौडगरा भोगनीपुर स्टेट हाईवे निर्माण पर चर्चा करते क्षेत्रीय विधायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में भोगनीपुर से चौडगरा के बीच 25 किमी के स्टेट हाईवे गड्ढों से पटा हुआ है। इस मार्ग को गड्ढों से निजात दिलाने के लिए शासन के पास 14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसे लेकर स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके जल्द मार्ग निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन

जहानाबाद से चौडगरा तक 25 किमी का स्टेट हाईवे पूरी तरह जर्जर हो चुका है। मार्ग के गड्ढों में गिरकर वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। विधायक राजेंद्र पटेल ने मार्ग निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को मुलाकात की।

विज्ञापन

जल्द से जल्द किया जाएगा सड़क का मरम्मत
विधायक ने बताया कि सीएम ने आश्वासन दिया है। पीडब्ल्यूडी के जेई संतोष कुमार कन्नौजिया ने बताया कि करीब 25 किमी मार्ग पर गड्ढों के मरम्मत के लिए 14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने की पूरी उम्मीद है। जल्द से जल्द सड़क पर मरम्मत का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें