विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण: पीड़िता की छोटी बहन का विधायक के स्कूल में पढ़ने से इंकार
Sun, 15 Jul 2018 09:13 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
सार
- चाचा का आरोप, दूसरे स्कूल में दाखिले के लिए प्रधानाचार्य ने नहीं दी टीसी
- किशोरी की बहन आरोपी विधायक के कालेज में कक्षा चार की छात्रा है
- चाचा ने डीएम, डीआईओएस व शिक्षामंत्री से की शिकायत
उन्नाव गैंगरेप मामले में पीड़िता के चाचा ने विधायक कुलदीप सेंगर के स्कूल के प्रधानाचार्य पर भतीजी (किशोरी की छोटी बहन) की टीसी न देने और धमकी देने का आरोप लगाया है। चाचा ने डीएम, बीएसए, डीआईओएस के अलावा शिक्षा मंत्री से शिकायत की है। साथ ही कालेज भवन को अवैध बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
2 of 5
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
डीआईओएस ने जांच करने की बात कही है। बताया कि अब भतीजी उस स्कूल में नहीं पढ़ना चाहती है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का माखी स्थित वीरेंद्र सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कालेज संचालित है।
विज्ञापन
3 of 5
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
पीड़िता के चाचा का आरोप है कि उसकी भतीजी (पीड़िता की छोटी बहन) आरोपी विधायक के कालेज में कक्षा चार की छात्रा है। अब भतीजी उसमें नहीं पढ़ना चाहती है। इसलिए वह उसका का दूसरे स्कूल में प्रवेश कराना चाहता है।
4 of 5
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
चाचा के मुताबिक शुक्रवार को कालेज प्रधानाचार्य से भतीजी की टीसी मांगी तो उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र मांगा। जब उसने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र तो प्रवेश के दौरान दिया जा चुका है। इस पर प्रधानाचार्य ने लौटा दिया।
चाचा ने डीएम के अलावा बेसिक शिक्षा मंत्री से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्कूल भवन का ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कराए जाने की भी शिकायत की है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।