फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके सफर का है कोई 'अदृश्य साथी!' वो रेलवे स्टेशन जहां है भूतों का पहरा, कमजोर दिल वाले न ही पढ़ें

Sun, 15 Jul 2018 09:11 AM IST
प्रतीक मिश्रा, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
बचपन से ही हमें भूत-प्रेत की कहानियां सुनाई जाती हैं और हमें बताया जाता है कि ऐसी बुरी शक्तियां देर रात कब्रिसतान और शमसान पर देखने को मिलती हैं। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि देर रात आपको किसी भूतिया रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया जाए तो आपको जिस खौफ का एहसास होगा वह अकल्पनीय है। आज हम आपको बताएंगे भारत के उन रेलवे स्टेशनों के बारे में जहां लोगों ने भूत-प्रेतों को देखा और महसूस किया है। 

आगे की स्लाइड में पढें:- आपने बच्चे को ढूंढती मां की आत्मा...



 
 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
एम जी रोड मेट्रो स्टेशन, गुरूग्राम के बारे में कहा जाता है कि यहां एक औरत की आत्मा बहुत सालों से भटक रही है। लोगों का कहना है कि यहां एक औरत का एक्सीडेंट हुआ था और तब से यहां उस औरत की आत्मा भटक रही है। यह आत्मा ट्रेन के शीशे से देख कर लोगों को डराती है। लोग बताते है कि इस औरत का बच्चा स्टेशन पर खो गया था और जब वह अपने बच्चे को ठूंठ रही थी तब उसका एक्सीडेंट हो गया था। तब से लेकर आज तक उस औरत की रूह अपने बच्चे को ठूंठ रही है। यह भारत के सबसे भूतिया रेलवे स्टेशनों में से एक है।

आगेे की स्लाइड में पढें:- ट्रेनों का पीछा करती है यह आत्मा...

 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
भारत के पशिचम बंगाल के बेगुनकोडर रेलवे स्टेशन पर पिछले 42 सालों से एक भी गाडी नहीं रूकी है। लोगों का कहना है कि यहां देर रात एक औरत की रूह रेलवे स्टेशन पर नाचती है और ट्रेन के साथ दौड़ती है। यह स्टेशन पिछले 42 सालों से बंद है क्यों कि सन् 1966 में एक रेलवे कर्मचारी नें सफदे साड़ी में एक औरत को देखा जिसके बाद उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने भी उस औरत को रेलवे स्टेशन पर घूमते देखा है। इन डरावनी घटनाओं के बाद रेलवे डेवलपमेंट ने इस स्टेशन को बंंद करने का आदेश दे दिया और पिछले 42 सालों से इस स्टेशन पर किसी भी तरह की कोई ट्रेन नहीं रुकती है।

आगे की स्लाइड में पढें:- इस रूह को है अपनी नौकरी से लगाव...

 

4 of 7
डेमो पिक
लुधियाना रेलवे स्टेशन के आरक्षण केन्द्र के ऑफिस में नौकरी करने वाले एक कर्मचारी को अपनी नौकरी से बेहद लगाव था। अचानक उस आदमी का देहांत हो गया और उसकी आत्मा आज भी उस ऑफिस में भटकती है। लोगों का कहना है कि उसकी आत्मा कार्यालय के आस-पास ही घूमती रहती है और कई बार उन्हें अपनी मौजूदगी का एहसास कराती है। उस कर्मचारी की आत्मा किसी को भी अपनी कुर्सी पर नहीं बैठने देती है। जब भी किसी ने उसकी कुर्सी पर बैठने का प्रयास किया या तो वह पागल हो गया और या तो वह अपनी जान से हांथ धो बैठा। इन घटनाओं को देखते हुए कोई भी उस कुर्सी पर नहीं बैठता है और उस कर्मचारी के ऑफिस को भी लॉक कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि देर रात उन्हें उसकी आत्मा यहां नजर आती है और इस वजह से अंधेरा हो जाने के बाद इस स्टेशन पर सन्नाटा पसर जाता है।

आगे की स्लाइड में पढें:- न्याय की तलाश में भटक रही है यह आत्मा...

 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
चित्तूर रेलवे स्टेशन, आंध्र प्रदेश पर कई लोगों ने एक आत्मा को महसूस किया है। यह आत्मा न्याय की तलाश मेंं भटक रही है। लोग कहते है कि यह आत्मा सी आर पी एफ के एक अधिकारी कि है। इस अधिकारी की डयूटी के वक्त हत्या कर दी गई थी और उसकी लाश को इस स्टेशन पर फेंक दिया गया था। तभी से उस अधिकारी की आत्मा यहां पर भटक रही है। हालांकि यह आत्मा किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाती है लेकिन फिर भी लोग अंधेरा हो जाने के बाद यहां जाने से डरते हैं।

आगे की स्लाइड में पढें:- आत्म हत्या करने वालों की रूह भटकती हैं इस स्टेशन पर...

 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
रबींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन, कोलकाता भारत के सबसे भूतिया रेलवे स्टेशन में से एक है। लोग कहते है कि इस रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने वालों की आत्मां भटकती रहती है। अगर आप इस स्टेशन पर रात की ट्रेन से सफर करने आएंगे तो आपको यहां कई डरावनी आवाजें सुनने को मिल सकती हैं। इस स्टेशन पर लोग रात में जाने से डरते हैं। इन घटनाओं को देखते हुए सरकार नें इस स्टेशन के आखरी पलैटर्फम पर जाना बंद करवा दिया है क्योंकि सबसे कम चहल पहल आखिरी पलैटर्फम पर ही रहती है।

आगे की स्लाइड में पढें:- इस स्टेशन पर भटकती है सैनिकोंं की आत्मा...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के नैनी रेलवे स्टेशन को भूतिया रेलवे स्टेशन माना जाता है। इस रेलवे स्टेशन के पास एक जेल है जहां कुछ सैनिकों की बहुत दर्दनाक तरीके से मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि यहां देर रात सैनिकों के आवाजें सुनाई पडती है जिससे सभी बहुत बुरी तरह से डर जाते हैं। यह सैनिक सभी लोगों को अपनी मौजूदगी का ऐहसास कराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें