फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान को एक और झटका: विधायक का बंदूक का लाइसेंस निलंबित

Fri, 07 Jul 2023 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पुलिस की सिफारिश के बाद डीएम कोर्ट ने विधायक इरफान का बंदूक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक के बाद एक कई मामलों में फंसते जा रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी को एक और झटका लगा है। पुलिस की सिफारिश के बाद डीएम कोर्ट ने विधायक का बंदूक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। विधायक इरफान सोलंकी के पास बंदूक का लाइसेंस है।

विज्ञापन


आगजनी, बांग्लादेशी नागरिक को बसाने के अलावा कई मामलों में विधायक के खिलाफ कई केस दर्ज है। अप्रैल महीने में कमिश्नरी पुलिस ने विधायक की संपत्तियों और असलहों को जब्त करने की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान अब तक विधायक और उनके करीबियों की करीब 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। इसी कार्यवाही के दौरान पुलिस ने विधायक की रिवाल्वर और बंदूक को भी जब्त किया था।

जब्त करने के बाद जाजमऊ पुलिस ने जिलाधिकारी कोर्ट में बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति रिपोर्ट भेज दी। पत्र आने के बाद डीएम कोर्ट ने लाइसेंस को निलंबित करते हुए नोटिस जारी कर दिया। एक हफ्ते में विधायक को जवाब दाखिल करना है। डीएम विशाख जी ने बताया कि जाजमऊ पुलिस की संस्तुति पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें