कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में नाराज होकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सदर कोतवाली के आसकरनपुर्वा गांव की है। बताया जा रहा है गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी रेखा देवी ने किसी बात से नाराज होकर बुधवार देर शाम को घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।