फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA Abbas Nikhat Case: चित्रकूट जेल में निखत बानो प्रकरण के बाद बदले मिलाई के नियम, गुप्तचर रखेंगे नजर

Sat, 25 Mar 2023 10:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिला जेल में अब्बास अंसारी और पत्नी निखत बानो के गैरकानूनी तरीके से मिलने के मामले के बाद से जेल का स्टाफ भी बदला गया है। नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। खासकर बंदियों से मिलने के नियमों पर कड़ाई की गई है। नए नियमों में अब बंदियों से मिलने वाले अलग जाते हैं और उनके साथ आने वाला समान गहन जांच के बाद अलग से भेजा जाता है।
विज्ञापन
चित्रकूट जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिला जेल में माफियर मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से गैरकानूनी तरीके से मिलने में पकड़ी गई उसकी पत्नी निखत बानो व चालक नियाज के बाद अब जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर बंदियों से परिजनों के मिलन के लिए डबल जाली की दीवार लगाई गई है। जेल की कैंटीन और पीसीओ पर अलग निगरानी रखी जा रही है। कुख्यात बंदियों से मिलने आने वाले पर गुप्तचर विभाग के जवान की निगरानी करते हैं।

विज्ञापन


10 फरवरी को जिला जेल में बंद विधायक अब्बास से गैरकानूनी तरीके से मिलने पहुंची उसकी पत्नी निखत बानो और चालक नियाज को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने पकड़ा था। इस मामले में निखत व नियाज के अलावा जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर, वार्डर, सहयोगी सपा नेता फराज खान व कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान को जेल भेजा गया है।

इसके बाद से जेल का स्टाफ भी बदला गया है। नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। खासकर बंदियों से मिलने के नियमों पर कड़ाई की गई है। नए नियमों में अब बंदियों से मिलने वाले अलग जाते हैं और उनके साथ आने वाला समान गहन जांच के बाद अलग से भेजा जाता है। तीन स्थानों पर जांच के बाद बंदियों से अलग हॉल में मिलाया जाता है। बीच में डबल जाली होती है। जेलर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जेल में बंद कुख्यात बंदियों से मिलने आने वालों पर विशेष नजर रहती है। हाई सिक्योरिटी बैरक की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती है। इनसे मिलने आने वालों पर नजर रखने वालों पर गुप्तचर विभाग का जवान भी लगाया जाता है।
विज्ञापन

निखत व नियाज से मिलने आते हैं परिजन
11 फरवरी से जिला जेल में बंद निखत बानो व उसके चालक नियाज से मिलने अक्सर उनके परिजन आते हैं। पांच दिनों से उनसे मिलने कोई नहीं आया है। सूत्रों ने बताया कि निखत ने पिछली बार मिलने आए परिजनों से बच्चे का हालचाल जाना था। जेल में बच्चे को मिलाने लाने से इन्कार किया है। परिजनों से कहा कि अभी हालात सही नहीं है। बच्चे पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है।

जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बंदियों से मिलने के नियमों में बदलाव किया गया है। खासकर कुख्यात बंदियों से मिलने आने वालों पर विशेष नजर है। जेल के स्टाफ को भी अलग से निर्देश हैं कि सुरक्षा में कोई कोताही न की जाए। हाई सिक्योरिटी बैरक से लेकर निखत बानो व नियाज से मिलने आने वालों का पूरा रिकार्ड रखा जाता है- शशांक पांडेय, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें