फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग: AI से बनाई पुलिस की वर्दी में फोटो, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 10:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: एआई का दुरुपयोग करने वाला आरोपी मोहल्ला नारायणपुर निवासी है। आरोपी को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। 
विज्ञापन
आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव ने एआई से बनाई फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एआई तकनीक की मदद से खुद की पुलिस यूनिफॉर्म में फर्जी फोटो तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर पुलिस की वर्दी में एक युवक की तस्वीर वायरल हो रही है, जिससे खाकी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। वायरल फोटो में आरोपी पुलिस अधिकारी की ड्रेस में दिखाई दे रहा है, जबकि उसकी ओर से पोस्ट की गई दूसरी फोटो में वह मेज पर पैर रखे है और फर्जी पुलिस उसके पीछे खड़ी है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला नारायणपुर निवासी अभिषेक श्रीवास्तव के रूप में की।
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ आईटी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में आरोपी का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें