फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान को समर्पित है मिशन शक्ति : एडीजी

Thu, 08 Jan 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नारी शक्ति किसी से कम नहीं है। उन्हें सम्मान दिलाते हुए स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ाया जा रहा है। शासन और मुख्यमंत्री की भी यही मंशा है कि हर नारी को सुरक्षा मिले, वह स्वावलंबन की ओर बढ़ें। मिशन शक्ति केंद्र भी इसी को समर्पित है। यह बातें बुधवार को अकबरपुर थाना समेत पांच थानों के मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक आलाेक सिंह ने अकबरपुर थाने में कही। इसके साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों के लिए 17 ई-स्कूटी थानों को सौंपी। जिन्हें हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

एडीजी आलोक सिंह बुधवार दोपहर दो बजे के करीब अकबरपुर थाना पहुंचे। उन्होंने डीआईजी हरीश चंदर, जिलाधिकारी कपिल सिंह, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के साथ यहां से अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकंदरा, शिवली व डेरापुर में बने मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद बनी हेल्प डेस्क व नए भवन का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने पर थानाध्यक्ष अकबरपुर हरमीत सिंह, बरौर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा, समाज सेवी कंचन मिश्रा समेत कई थानों की महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम को एक अलग पहचान दी जाएगी। पुलिस व प्रशासन टीम के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि मेडिकल काॅलेज से मनोरोग विशेषज्ञ इस केंद्र पर आएं तो महिलाओं व पी़ड़िताओं को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

डीआइजी हरीश चंदर ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत हमें इस तरह काम करना है कि कोई भी पीड़ित हमारे पास आए तो उसे न लगे कि वह पुलिस के पास गया है और यदि पुलिस जाए तो उसे भी यह एहसास न होने दे कि वह पुलिस है। अपनेपन के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाना है। हर किसी को इन केंद्रों का महत्व पता चले। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि प्राथमिकता में है कि महिला अपराध पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो, केंद्र पर आने वाली पीड़ित महिलाओं के मामले में क्या कार्यवाही हुई इसका भी फीडबैक लिया जाता है। महिला अपराध के मामले में त्वरित न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता में रहे।
अंत में एडीजी ने पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हम सब मिल कर मिशन शक्ति को एक अलग पहचान दिलाने के लिए काम करें। प्रत्येक शिकायत पर समय सीमा में कार्रवाई कर पीड़िताओं को न्याय दिलाएं। यहीं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र पर आने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक भी करें। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों को रवाना किया। यहां सीडीओ विधान जायसवाल, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ संजय सिंह, प्रिया सिंह, नोडल व सीओ संजय वर्मा, आलोक कुमार व कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें