फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सभी थानों में खोले जाएंगे मिशन शक्ति केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस कमिश्नरी के सभी थानों में जल्द ही महिला केंद्रित कार्य प्रणाली के तहत थानों में मिशन शक्ति केंद्र खुलने जा रहे हैं। यहां पीड़ित महिलाओं की एफआईआर से लेकर उनके बयान कराने, कोर्ट में पैरवी, सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और स्वावलंबी बनाने में मदद की जाएगी। इसके लिए थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल और महिला सिपाहियों की जिम्मेदारी बढ़ाई जाएगी। केंद्र के लिए जगह भी चिह्नित की जा चुकी है।
विज्ञापन

महिला संबंधी अपराध होने पर ज्यादातर पीड़िताओं को पता नहीं चलता है कि आखिर उन्हें आगे क्या करना है और क्या नहीं। अपनी बात पुलिस अधिकारियों को किस तरह से बताई जाए। उनकी निजता भी भंग न हो। इन सभी सवालों को लेकर पीड़िताएं कई बार चुप्पी साध जाती हैं। इससे अक्सर आरोपियों का मनोबल बढ़ जाता है। समस्या को देखते हुए सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र खुलेंगे। इन केंद्रों पर अधिक संख्या में महिला पुलिस स्टाफ ही शामिल किया जाएगा।


केंद्र पर मिलेगा यह सहयोग
- पुलिस सहायता, चिकित्सा सहयोग, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, आश्रय, मुआवजा व क्षतिपूर्ति की व्यवस्था कराना।
- महिला संबंधी अपराधों की मॉनीटरिंग। पीड़िताओं के 161 और 164 के बयान हुए या नहीं। उसे कोई धमकी तो नहीं मिल रही इसका ध्यान रखना है।
- सरकार की ओर से चल रही योजनाओं का पीड़िताओं को लाभ दिलाना। पीड़िता अगर आगे की शिक्षा पूरी करना चाहती है तो उसके लिए भी प्रक्रिया पूरी करना शामिल रहेगा।
विज्ञापन


थानों में ये दस्तावेज रखना जरूरी
महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले प्रार्थना पत्र, काउंसिलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो स्क्वॉड रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, निरीक्षण पुस्तिका, एफआईआर रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, फीड बैक रजिस्टर, फॉलोअप रजिस्टर।


पुलिस कमिश्नरी के थानों में जल्द ही महिला केंद्रित कार्य प्रणाली लागू होगी। यह व्यवस्था पीड़िताओं की सहायता और सहयोग के लिए की जा रही है। थानों में तैनात महिला स्टाफ की जिम्मेदारी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

- विनोद कुमार सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध व हेडक्वार्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें