फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान: शोहदे की चप्पलों से पिटाई, शांति भंग में चालान, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 03 Apr 2022 02:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सचेंडी थाने में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला की शिकायत पर शोहदे की जमकर पिटाई हुई। बताते चलें कि सचेंडी का रहने वाला एक युवक अपने पड़ोस की महिला को फोन कर जबरन परेशान किया करता था। इसकी शिकायत महिला ने हेल्पडेस्क और एंटी रोमियो टीम से की। महिला की शिकायत पर एंटी रोमियो टीम ने शोहदे को पकड़ा और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी में आए दिन शोहदे की छेड़छाड़ से आजिज महिला ने शनिवार को पुलिस संग मिल कर शोहदे की चप्पलों से पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद भी पुलिस ने शोहदे का शांति भंग में चालान कर दिया। 

विज्ञापन

इलाके के गज्जापुरवा निवासी जितेंद्र कुमार मोहल्ले में एक महिला से आए दिन छोड़छाड़ करता था। शनिवार को उसने विमेन पॉवर लाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर महिला कांस्टेबलों ने पीड़िता से संपर्क किया। शनिवार  को जब शोहदा फिर से महिला से छेड़छाड़ करने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पीड़िता को भी पहचान के लिए थाने बुलवाया गया।
इसके बाद थाना प्रभारी ने पीड़ित महिला से ही शोहदे की पिटाई कराई। इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल ने भी आरोपी शोहदे को जमकर धुना, ताकि इलाके में फिर कोई शोहदा महिलाओं के साथ छेड़खानी की हिम्मत नहीं जुटा सके। शोहदे के माफी मांगने के बाद भी उसका शांति भंग में चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें