फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गुमशुदगी दर्ज कराई पर शिनाख्त करने नहीं आया पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मल्होसी पुल के पास शुक्रवार सुबह करीब 20 वर्षीय युवती का अधजला शव मिलने के मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने वालों को भी बुलवाया जा रहा है। वहीं, एक दिन पहले बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने वाला व्यक्ति शव की शिनाख्त के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस हकीकत जानने की लिए डीएनए की जांच का सहारा लेने की तैयारी कर रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शव के पास ही एक खाली बोतल व युवती की एक जूती मिली है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। कुछ लोग युवती की पहचान के लिए भी आए थे। एक गांव के व्यक्ति ने बीते नौ मई को अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाने से उक्त व्यक्ति को सूचना भेजी गई थी। लेकिन वह अभी तक शिनाख्त करने नहीं आया है। व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध लग रही है। इसके लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें