फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वीं की छात्रा के साथ काल कोठरी में युवक ने किया दुष्कर्म फिर वीडियो बनाकर रिश्तेदार को भेजा

Tue, 23 Jul 2019 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क़सबा बाजार में सब्जी लेने गई कक्षा 12 की छात्रा को युवक डरा धमकाकर नलकूप की कोठरी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां मौजूद उसके साथियों ने कोठरी से निकलते समय युवक के साथ वीडियो बनाकर एक करीबी रिश्तेदार को भेजा। मंगलवार शाम छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा सोमवार शाम संकिसा रोड स्थित बाजार में सब्जी लेने गई थी। इस दौरान वहां रोहिला निवासी प्रबल अपने साथियों के साथ पहुंचा। छात्रा को डरा धमकाकर खेतों में स्थित नलकूप की कोठरी में ले गया। वहां उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

देरी से छात्रा के घर पहुंचने पर जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इस बीच छात्रा के करीबी रिश्तेदार के पास एक वीडियो पहुंचा। इसमे छात्रा को नलकूप की कोठरी से युवक के साथ निकलते दिखाया गया। मंगलवार को छात्रा अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। इसमें आरोपी युवक प्रबल के छात्रा को पूर्व में भी फोन पर धमकी व गालीगलौज करने की शिकायत की गई है।

कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक युवती से पूर्व से परिचित है। उसकी तलाश में दबिश दी गई थी, लेकिन वह घर से भागा हुआ है और उसका फ़ोन भी स्विच ऑफ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें