उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के 13वें संस्करण में चुनी गईं मिस यूपी-2017 आशी बग्गा को सोमवार 11 सितंबर को राज्यपाल राम नाईक ने सम्मानित किया। राजभवन में राज्यपाल ने आशी को आशीर्वाद दिया और उन्हें अपनी पुस्तक ‘चरैवेति’ भेंट की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
राज्यपाल रामनाईक के साथ आशी बग्गा
आशी राजभवन जाने से पहले युवा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा के साथ लखनऊ नवाबी घराने के सैय्यद मासूम रजा के घर पहुंची थीं। राजभवन में राज्यपाल के साथ आशी बग्गा, उनके पिता सतपाल सिंह बग्गा, मां जसमीत कौर, बहन अंशु बग्गा, सैय्यद मासूम रजा, सना खान सभी ने चाय पी।
विज्ञापन
3 of 4
राज्यपाल रामनाईक के साथ आशी बग्गा
कानपुर शहर के गुमटी इलाके की रहने वाली आशी मिस यूपी 2017 बनने के बाद फैशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल कर रही हैं।
आशी के पास हाल ही में लखनऊ, मुंबई और दुबई की कंपनियों से ब्रांड अंबेसडर बनाने के ऑफर आए हुए हैं। इसके अलावा आशी ने लोकल कंपनियों के लिए भी मॉडल फोटो शूट कराये हैं। आशी ने कहा कि कानपुर जैसे शहर में लोग अब फैशन और मॉडलिंग जैसे पेशे में जाने के लिए आगे आ रहे हैं।