फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुनसान सड़क पर आधी रात’ क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ हुआ कुछ ऐसा..., बाल-बाल बची जान

Wed, 13 Sep 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
क्रिकेटर सुरेश रैना
आगरा-कानपुर हाईवे के सूनसान रास्तों से अपनी कार से गुजर रहे क्रिकेटर सुरेश रैना को नहीं पता था अगले कि ही क्या होने वाला है। रैना अपनी रेंज रोवर कार (डीएल-1-सी-एम-4919) से दिल्ली से कानपुर के ग्रीन पार्क में 13 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच में भाग लेने के लिए जा रहे थे तभी अचान जोरदार आवाज हुई और गाड़ी जहां की तहां रोकनी पड़ गई। एक घंटे तक सन्नाटे वाली सड़क पर रैना मदद के इंतजार में खड़े रहे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
इटावा में हाईवे पर बर्स्ट कार के पास खड़े क्रिकेटर सुरेश रैना
सोमवार तड़के क्रिकेटर सुरेश रैना की कार सोमवार तड़के आगरा-कानपुर हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी के पास बर्स्ट हो गई थी। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। रैना बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दूसरी कार का इंतजाम कर उन्हें कानपुर भेजा। सुरेश रैना अपनी रेंज रोवर कार (डीएल-1-सी-एम-4919) से दिल्ली से कानपुर के ग्रीन पार्क में 13 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच में भाग लेने के लिए जा रहे थे । सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे आगरा कानपुर-हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में पिछला टायर बर्स्ट हो गया। रैना की कार का टायर बर्स्ट होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सिविल लाइंस और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची।
 
विज्ञापन

3 of 4
इटावा में हाईवे पर बर्स्ट कार के पास खड़े क्रिकेटर सुरेश रैना
पहले बर्स्ट पहिये को दुरुस्त करने की कोशिश की गई। कार में स्टेपनी न होने के कारण उसको भेजना संभव नहीं हो सका। एसएसपी वैभव कृष्ण ने सुरेश रैना को दूसरी कार से कानपुर के लिए सुबह 5:30 बजे भेजा। इस दौरान करीब दो घंटे सुरेश रैना आगरा-कानपुर हाईवे पर पुलिस सुरक्षा में रहे। सुरेश रैना ने बताया कि इटावा के पास अचानक टायर खराब हो गया था।
 
विज्ञापन

4 of 4
क्रिकेटर सुरेश रैना
रात होने के कारण काफी परेशानी हुई। पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से काफी मदद मिली। इस कारण मैं सुबह 7 बजे के बाद होटल लैंडमार्क पहुंचा। इसके बाद टायर को दुरुस्त कराकर अपनी रेंज रोवर गाड़ी में इटावा से मंगवा ली है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें