फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, तीन माह के बीमार बेटे की कराने गई थी झाड़-फूंक

Thu, 20 Feb 2025 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला तीन माह के बीमार बेटे की झाड़-फूंक कराने गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक गांव में तांत्रिक के पास बच्चे की झाड़-फूंक कराने गई महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बांगरमऊ कोतवाली के एक गांव निवासी महिला का तीन माह का बेटा काफी समय से बीमार था।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को महिला पति के साथ बेटे की झाड़-फूंक कराने बेहटामुजावर क्षेत्र के दीनाखेड़ा निवासी तांत्रिक विजय कुमार के पास गई थी। तांत्रिक ने पति को पूजा का सामान लाने के बहाने भेज दिया। महिला से बेटे को फर्श पर लिटाने की बात कही। महिला ने जैसे ही बेटे को लिटाया तांत्रिक ने हरकत करनी शुरू कर दी। महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर गाली-गलौज और मारपीट भी की।

पति के लौटने पर महिला ने आपबीती बताई और थाने जाकर तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी तांत्रिक को जेल भेजा गया है। महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पहले आरोपी के पिता दो साल के बच्चों की झाड़-फूंक करते थे। उनकी मौत के बाद तीन साल से आरोपी यह काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें