फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास, ससुर पति की शह पर देवर और बाहरी लोगों ने विवाहिता से जबरन बनाए संबंध, आठ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sun, 31 May 2020 10:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सास, ससुर, पति की शह पर एक विवाहिता से देवर, ननदोई और बाहरी लोग कई महीने तक दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने छह ससुरालियों और शादी कराने वाले अपने बुआ-फूफा पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। दो साल पहले उसका विवाह एक मोहल्ला निवासी बुआ और  फूफा ने हरदोई के थाना शेरामऊ दक्षिण के एक गांव निवासी रिश्तेदार के पुत्र के साथ कराया था।

शादी के बाद पति उसे प्रताड़ित करने लगा। गहने भी उतरवा लिए। आरोप है कि सास, ससुर और पति की शह पर देवर, ननदोई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाहरी लोगों को भी बुलाकर  शारीरिक संबंध बनवाए। इसका विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते और खाना भी नहीं देते थे।
विज्ञापन


25 मई को बुआ व फूफा और पति उसे फर्रुखाबाद स्थित मायके छोड़कर चले गए। धमकी दी कि शिकायत की, तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने पति, ससुर, सास, जेठ, देवर, ननदोई, ननद और बुआ-फूफा के खिलाफ मारपीट करने, सामूहिक दुष्कर्म करने व कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें