फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने तीन साल की मासूम को बनाया दुष्कर्म का शिकार, बच्ची की चीखें सुन पहुंचे परिजन

Sat, 27 Jul 2019 11:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची को बनाया दुष्कर्म का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बिठूर में एक गांव में शनिवार शाम नशे में धुत युवक ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने एक घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची को कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक है। घाटमपुर निवासी युवक उन्नाव में एक कैंटीन चलाता है। उसकी तीन साल बच्ची बिठूर के एक गांव में अपने ननिहाल आई थी।

शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी नानी के साथ खेत में गई थी। इस बीच नर्वल के कल्याणपुर निवासी राधेश्याम बच्ची को गोद में उठा ले गया। खेत में बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन


बच्ची की चीख सुनकर उसकी नानी व आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान मिली।  वहां पहुंचे एसएसपी अनंत देव ने बताया कि आरोपी राधेश्याम अपने जीजा के घर आया था। शराब के नशे में वारदात की। पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें