यूपी के उन्नाव जिले में शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आजम खान पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आजम खान के हर बयान में विवाद झलकता है।
सपा नेता आजम खान के लोकसभा में दिए गए बयान की मौर्य ने निंदा की। यही नहीं उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि अखिलेश यादव को आजम का समर्थन करने पर माफी मांगनी चाहिए।
केशव प्रसाद मौर्य बोले कि आजम खान को लोकसभा से बर्खास्त करके आगे की कार्रवाई होनी चाहिए। डिप्टी सीएम यहां बीघापुर के रायपुर गांव में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।